सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 15:00

बेस्ट एक्सरसाइज - Best Exercise In Hindi
1. पिलाते

यह एक लो इंपैक्ट एक्सरसाइज है जो आपके पेट, हिप्स, कमर और अबस पर फोकस करती है। यह रेजिस्टेंस के लिए आपके शरीर को ही प्रयोग करती है। इससे आपका शरीर और मजबूत बनता है, लचीला बनता है और आपके घुटने भी सही ढंग से काम कर पाते हैं।

2. ताई ची

स्टडीज के मुताबिक, सेहत और दिमाग के लिए मेडिटेशन से बेहतर कुछ नहीं है। ताई ची मेडिटेशन और मोशन का एक अच्छा संगम है। यह शरीर में बैलेंस बनाने में मदद करती है और स्ट्रेस से राहत दिलाने में भी सहायक है।

3. वॉकिंग

अगर सबसे आसान कोई एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो वॉकिंग आपके लिए बेस्ट रहने वाली है। यह आपके जोड़ों के लिए भी सही रहती है और आपके मूड को भी ठीक करती है।
4. योग

जब मसल्स की बात होती है तो अगर आप इनका प्रयोग नहीं करेंगे तो इनकी मजबूती खोने लगती है। योग करने से स्ट्रेच होने में और स्ट्रेस कम करने में में बहुत मदद मिलती है। इससे मसल्स भी टोन होती है।

5. स्विमिंग

अगर फन एक्टिविटी के साथ एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो स्विमिंग करना शुरू कर सकते हैं। इससे आपके जोड़ों, दिल की सेहत, और कैलोरीज़ कम करने में मदद मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info